Sunday, April 15, 2007

'क्या लव स्टोरी है'












लवली सिंह द्वारा निदेर्शित फिल्म 'क्या लव स्टोरी है' तीन नौजवाँ दिलों की दास्तान हैं। अर्जुन (तुषार कपूर) को पहली ही नजर में काजल (आयशा टाकिया) से प्यार हो जाता है। अर्जन बहुत दिनों तक काजल का पीछा करता रहता है। और तब कहीं जाकर वह सफल हो पाता है। काजल के लिए अर्जुन एक शांत और अच्छे स्वभाव का लड़का है। वह अपने दिल का हाल कागज पर लिखता है, लेकिन अपने दिल की बात काजल पर जाहिर करने में उसे झिझक महसूस होती है। माँ के मरने के बाद काजल काफी अकेली हो गई थी। उसके पिता का भी बिजनेस के सिलसिले में हमेशा बाहर आना-जाना लगा रहता था। एक बार काजल के हाथ अर्जुन की लिखी चिट्ठी लग जाती है लेकिन उस पर अुर्जन का नाम नहीं लिखा रहता। काजल को वह चिट्ठी बहुत अच्छी लगती है। तब अर्जुन उसके दिल का हाल जानने के लिए पूछता है कि अगर कोई लड़का उसे प्यार करे तो उसका जवाब क्या होगा?काजल का जवाब सुनकर अर्जुन को यह महसूस होता है कि उसने काजल से पूछकर गलती कर दी है। और वह काजल को बिना बताए उससे दूर चला जाता है। फिल्म के मध्य भाग में काजल की मुलाकात एक सफल और प्रसिद्ध बिजनेसमैन से होती है। उससे मिलने के बाद काजल को यह महसूस होता है कि वह उसके लिए एक बेहतर जीवनसाथी साबित हो सकता है।




काजल उससे बहुत प्रभावित हो जाती और दिन-रात उसी के ख्यालों में डूबी रहती है। दूसरी तरफ ऐसी स्थिति बनती है कि वह भी दक्षिण अफ्रीका पहुँच जाता है, जहाँ वह देखता है कि काजल की मंगनी उस बिजनेसमैन के साथ हो रही है। तीनों की अपनी-अपनी मंजिल है और इस दोराहे पर खड़े होकर कौन अपनी मंजिल पर पहुँच पाता है, यह अभी बताना मुश्किल है। यह हास्य से भरपूर प्रेम कहानी है। फिल्म में करीना कपूर मेहमान कलाकर के रूप में नजर आएँगी। साथ ही फिल्म में दक्षिण अफ्रीका के कई खूबसूरत दृश्यों को फिल्माया गया है।

No comments: