

'रेड-द डार्क साइड' आफताब शिवदासनी, सेलिना जेटली और अमृता अरोड़ा अभिनीत फिल्म 'रेड-द डार्क साइड' की कहानी कुछ इस तरह है-नील ओबरॉय- एक अमीर नौजवान। वह पैसे से कुछ भी खरीद सकता है। उसके पास सबकुछ है, तो क्या वह दुनिया का सबसे सुखी व्यक्ति है? कुछ समय बाद पता चलता है कि नील दिल की एक गम्भीर बीमारी से जूझ रहा है।



अब उसे कोई चमत्कार ही बचा सकता है। लेकिन उसकी जिंदगी में अनाहिता का आना किसी चमत्कार से कम नहीं था। अनाहिता- बहुत खूबसूरत समझदार लड़की है, लेकिन फिर भी अकेली है। उसकी वजह थी एक दुर्घटना, जिसमें उसका सबकुछ खो जाता है। पर भाग्य ने ऐसा खेल खेला कि उसकी मुलाकात नील से हो जाती है, जहाँ उसे उम्मीद की एक हल्की-सी किरण दिखाई पड़ती है।रिया- अनाहिता की सबसे अच्छी दोस्त रिया। साँवली सूरत और दिलफेंक मिजाज की रिया का जीवन भी बड़ा रहस्यमयी है, जिससे लोग उसे कतराते हैं। हमेशा जिंदगी अपनी रफ्तार से चलती है और लोगों को उसके साथ अपना तालमेल बिठाना पड़ता है। इस फिल्म की कहानी भी इन तीनों की जिंदगी की रफ्तार को दर्शाती है, जिसमें भय, दुःख, लालच, झगड़े भी शामिल हैं। 'रेड-द डार्क साइड' फिल्म नील, अनाहिता और रिया की कहानी है। मौत के करीब होते हुए भी नील जब अनाहिता के करीब जाता है तो उसे अनाहिता के जीवन की पिछली बातें पता चलती हैं साथ ही उसे मालूम चलता है रिया का रहस्य। इस अनसुलझी कहानी को सुलझाने का मौका दर्शकों को फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा।





No comments:
Post a Comment